इस खास दिन पर न तोड़े तुलसी के पत्ते, क्यों है पौधे का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व होता है। तुलसी हमारे आंगन की शोभा बढ़ाती है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का इस्तेमाल कई अलग-अलग शुभ कामों में किया जाता है। कहते हैं भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है।

भगवान विष्णु के प्रसाद में तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इसके अलावा भी तुलसी के पत्ते से भगवान का भोग लगाया जाता है। तुलसी में कई गुण पाए जाते हैं। तुलसी के पत्ते का रोजाना सेवन करने से कई रोगों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल और कहां और कैसे किया जाता है। 


स दिन नहीं तोड़ते तुलसी पत्ता 
तुलसी के पत्ते  हमारे जीवन में एक वरदान की तरह है लेकिन इन पत्तों को कुछ खास दिन को नहीं तोड़नी चाहिए। जैसे चंद्रगहण, एकादशी और रविवार के दिन तुलसी के पत्तियों को नहीं तोड़ना चाहिए। सूरज ढ़लने के बाद भी तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए।